Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777
Menu

Dr. D.D. Ojha

Dr. D.D. Ojha

डॉ. डी.डी. ओझा—विगत 45 से अधिक वर्षों से हिंदी में विज्ञान लेखन एवं विज्ञान लोकप्रियकरण में सक्रिय अवकाश प्राप्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डी. डी. ओझा ने न केवल विज्ञान के विविध विषयों पर मौलिक शोध कार्य कर अनेक शोध-पत्र, वरन सैकड़ों आलेख तथा विज्ञान के पुरातन एवं अद्यतन विविध विषयों पर 70 से अधिक पुस्तकें भी जनमानस में विज्ञान-चेतनार्थ प्रकाशित की हैं। वे कई पत्र-पत्रिकाओं के संपादक मंडल के सदस्य एवं अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विज्ञान संस्थाओं के फेलो हैं। उत्कृष्ट विज्ञान लेखन हेतु उन्हें अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों एवं सम्मानोपाधियों से समादृत किया गया है। तकनीकी कार्य हेतु उन्होंने कई देशों की यात्रा भी की है।