Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777
Menu

Radhaswami

Radhaswami

 

 

डॉ.राधास्वामी का जन्म अगस्त क्रांति वर्ष में बिहार राज्य के बेगूसराय जिला के रामदीरी गाँव के एक मध्यम किसान परिवार में हुआ। कृषि कार्य के साथ-साथ पढ़ाई इनका मुख्य लक्ष्य रहा। भागलपुर विश्वविद्यालय से एल-एल.बी. तथा इतिहास में एम.ए., फिर मिथिला विश्वविद्यालय (दरभंगा) से पी-एच.डी. की डिग्री प्राप्त की। इनका शोध ग्रंथ ‘भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में बेगूसराय (जनपद) का योगदान’ विषय पर है, जिसे बिहार इतिहास परिषद् ने आंचलिक इतिहास को उद्घाटित करने में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि माना है। अन्य पुस्तकें हैं—‘भारत की ऐतिहासिक झलक’, ‘युद्ध’ (ऋग्वेद काल से लेकर मुगल साम्राज्य तक का इतिहास) तथा ‘अठारह सौ सत्तावन का युद्ध’।
संप्रति ‘जयमंगलागद जनरल ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज एवं पत्रिका’ का संचालन तथा आलेख प्रस्तुतीकरण।

 

Books by Radhaswami