₹400
"भारत की प्राचीन संस्कृति में ध्यान का विशेष महत्त्व है। यह न केवल मानसिक, शारीरिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करने का माध्यम है, बल्कि आत्मविकास का एक सशक्त साधन भी है। वर्तमान युग में, जहाँ मानसिक तनाव और जीवन की जटिलताओं ने मनुष्य को घेर रखा है, ध्यान का महत्त्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।
डॉ. विक्रांत सिंह तोमर द्वारा रचित 'ध्यान योग से जीवन प्रबंधन' ध्यान के सिद्धांतों और उनकी सरल व प्रभावी विधियों को प्रस्तुत करने वाली एक प्रेरणादायक कृति है। यह पुस्तक न केवल ध्यान की वास्तविक प्रक्रिया को सरल शब्दों में स्पष्ट करती है, बल्कि इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानसिक, शारीरिक लाभों पर भी गहन प्रकाश डालती है। पुस्तक में 43 गाइडेड मेडिटेशन सत्रों का समावेश है, जो साधकों को ध्यान की गहराई तक ले जाने में सहायक होंगे। इन सत्रों के माध्यम से पाठक आत्मशांति, तनाव-मुक्ति और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण प्राप्त करने की दिशा में प्रेरित होंगे।
आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच यह पुस्तक हमें यह सिखाती है कि कैसे ध्यान की साधना से हम अपने मनोबल को सशक्त कर सकते हैं और एक संतुलित, उद्देश्यपूर्ण जीवन की ओर बढ़ सकते हैं। यह कृति भारतीय संस्कृति की उस अमूल्य धरोहर को पुनर्जीवित करने का प्रयास है, जो आत्मिक और मानसिक उन्नति की प्रेरणा देती है।"
डॉ. विक्रांत सिंह तोमर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य शिक्षाविद्, लेखक, प्रशिक्षक और प्रबंधन सलाहकार हैं। उनके अनुसंधान का क्षेत्र प्राचीन आध्यात्मिक ज्ञान और आधुनिक जीवन है। उन्होंने विश्व के 30 देशों के 2.8 लाख से अधिक लाभार्थियों हेतु जीवन प्रबंधन और प्राचीन वैदिक ज्ञान पर व्याख्यान दिए हैं। एक प्रशिक्षक के रूप में उन्होंने राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, (विधानसभा सदस्यों), रक्षा, अर्धसैनिक, सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र, बहुराष्ट्रीय निगमों को प्रशिक्षण दिया है। वह ‘Rule the World as Krishna Did’ पुस्तक के लेखक हैं, जो ऑथर हाउस, यू.के. से प्रकाशित हुई है।
वे Project Self Inc. USA-Bharat, UMS INDIA, Akshara Kids Academy के निदेशक हैं। साथ ही ठ्ठद्बह्लद्गस्र Consciousness Global ÌÍæ Global Institute of United Consciousness के वैश्विक संयोजक भी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके द्वारा European Yoga Federation, Italy एवं The Spiritual Council in Africa के बोर्ड सदस्य के रूप में सेवाएँ दी जा रही हैं।