Prabhat Prakashan, one of the leading publishing houses in India eBooks | Careers | Events | Publish With Us | Dealers | Download Catalogues
Helpline: +91-7827007777

Mayavi Amba Aur Shaitan   

₹350

In stock
  We provide FREE Delivery on orders over ₹1500.00
Delivery Usually delivered in 5-6 days.
Author Richa Lakhera
Features
  • ISBN : 9789355210340
  • Language : Hindi
  • Publisher : Prabhat Prakashan
  • Edition : 1st
  • ...more

More Information

  • Richa Lakhera
  • 9789355210340
  • Hindi
  • Prabhat Prakashan
  • 1st
  • 2023
  • 240
  • Soft Cover
  • 250 Grams

Description

"वह छोटी बच्ची पूरी रात अपनी माँ को तलाशती रही। जोतसोमा के जंगल की बाड़ के पास पहुँचते ही उसकी साँसें थम गईं और एकाएक वह रुक गई। ये वही जंगल थे, जहाँ वे अपनी मरजी के मालिक बनकर घूमा करते थे। उस रात चाँद कुछ अनोखी चमक बिखेर रहा था। बाँजफल के बड़े पेड़ से माँ का शरीर झूल रहा था। मृत्यु के गहने की तरह उसने और कई अन्य महिलाओं ने उसे धारण किया था।

यह सब बहुत तेजी से हुआ। चारों ओर छाया कुहरा गलकर सफेद धुंध बन रहा था, इतना गहरा कि चंद कदमों की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। गाँव भी आँखों से ओझल हो गया था।

जब धुंध छँटी, तब वहाँ वह छोटी लड़की कहीं भी नहीं थी। ऐसा लगा, जैसे वह निष्प्राण हवा में लुप्त हो गई हो। अपने पीछे दुर्गंध भरी गरमी छोड़कर और पत्थरों पर अपने पंजों के निशान, जैसे वे पत्थर मोम से बने हों!

मौसम बदलने पर कुछ लोगों को जोतसोमा के घने जंगलों में जीव-जंतुओं की दिल दहलानेवाली भयानक चीख-पुकार के बीच अब भी उसका विलाप सुनाई देता है। बहुत ही मजबूत दिलवाले भी सूरज ढलने के बाद जोतसोमा के जंगलों में जाने की हिम्मत नहीं करते।

—इसी पुस्तक से"

The Author

Richa Lakhera

पेशे से एक टी.वी. पत्रकार ऋचा लखेड़ा एन.डी.टी.वी. में एसोसिएट एडिटर हैं, उन्होंने अकार्बनिक रसायन विज्ञान (Inorganic Chemistry) में शिक्षा प्राप्त की है। लिखना उनका शौक है। ‘न्यूज़ गर्ल’ उनका पहला उपन्यास है। ऋचा अपने पति और बेटी के साथ नई दिल्ली और मुंबई में रहती हैं।
ट्विटर : 
@RICHA_LAKHERA
फेसबुक : 
https://www.facebook.com/richa.lakhera.33
वेबसाइट : 
www.richalakhera.in
इंस्टाग्राम : 
@lakheraricha
इ-मेल : 
richalakh@gmail.com

 

Customers who bought this also bought

WRITE YOUR OWN REVIEW